महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉक्टर सविता मिश्रा ने महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए महान पुरुषों को स्मरण किया और उसके योगदान के बारे में सभी को बताया। भारत की संस्कृति इतनी महान है कि हम सभी लोग मिलजुल के रहते हैं । भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए महापुरुषों के आचरण एवं उनके विचारों को अपने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपस्थित जन भागीदारी अध्यक्ष सुश्री छाया राही जी ने कहा कि हम गणतंत्र दिवस इसलिए मानते हैं कि हम संविधान के नियमों का पालन कर सके। किसी भी देश का संविधान उसकी संस्कृति का प्रतिरूप होता है। महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
सीनियर अंडर अफसर रितेश पाटकर के द्वारा मार्च पास्ट की अगुवाई की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती क्षमा शिल्पा चौहान सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा जी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
