पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर खोरपा स्कूल में 27 से

संचालनालय आयुष विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रयोजन व आयोजक जिला आयुष विभाग दुर्ग के तत्वावधान में पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शास. पूर्व मध्य. शाला खोरपा में 27/01/2026 से 31/01/2026 तक किया जा रहा है।योग प्रशिक्षक के रूप में महेंद्र कुमार साहू (शास. आयुर्वेदिक औषधालय तेलीगुन्डरा) रहेंगे ।शिविर प्रभारी डॉ. डी. एल. चतुर्वेदी (शास. आयुर्वेदिक औषधालय तेलीगुन्डरा) ने सभी लोगों से अपील किए हैं कि पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाकर शरीर को तन और मन से स्वास्थ्य रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *