शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में रश्मि सत्यार्थी और वीणा सिंह के मार्गदर्शन में हुआ रंगारंग वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

पाटन -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में कल पहली बार वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें पहली से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, वहीं कार्यक्रम के समापन में उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार प्राचार्य एवं शाला समिति के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही की सांस्कृतिक कार्यक्रम कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक पहली बार भव्य रूप में रश्मि सत्यार्थी और वीणा देवी सिंह सांस्कृतिक प्रभारी के नेतृत्व में उत्कृष्ट रूप से तैयारी की कराया गया और मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण दी गई।

विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गयाशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरापाटन में वार्षिक उत्सव एवं 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रतिभा मौर्य द्वारा की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी रश्मि सत्यार्थी, वीणा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ईश्वर निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में रूपनारायण सिन्हा जी, डी.के. देवांगन , कमलेश वर्मा , संजय डानी , भगवत सिन्हा , घनाराम सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व एवं संविधान की गरिमा पर प्रकाश डाला।

रश्मि सत्यार्थी और वीणा सिंह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति रुझान एवं बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत करवाए जिसमें पालक और संपूर्ण गांव के लोगों को एकजुट रहने विद्या का महत्व और देश के प्रति समर्पण की भावना दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *