पाटन। सेवा सहकारी समिति जमराव में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष ललित सोनकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर देशभक्ति का वातावरण बना रहा और उपस्थितजनों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रामेश्वर साहू, संतोष कुमार पटेल, मोहक सोनकर, संदीप कुमार सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सेवा सहकारी समिति जमराव में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
