सेवा सहकारी समिति सावनी में प्राधिकृत अध्यक्ष रमाकांत यादव ने किया ध्वजारोहण


पाटन। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा सहकारी समिति सावनी में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकृत अध्यक्ष रमाकांत यादव ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को नमन किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा संविधान की मूल भावना—एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों—को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। अध्यक्ष श्री यादव ने अपने संबोधन में सभी से सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास और जनकल्याण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर समिति प्रभारी गोविंद राम वर्मा,टिकेश विश्वकर्मा ,तरुण धीवर,चंद्रकुमार वर्मा,लीलाधर वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *