पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग महिला की हत्या, तीर कमान से मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

?रिपोर्टर :-विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद।  छूरा पुलिस ने धामनडीह के कुम्हारपारा में 30 जुलाई को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ईश्वर कमार को खरखरा-बिरोडर के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, जिसे सूचना मिलने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ईश्वर कमार का घटना के दिन कुम्हारपारा निवासी धनेश नेताम के साथ विवाद हुआ था। उसके उपरांत ईश्वर ने तीरकमान से धनेश की माँ अमृत बाई की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था और आसपास जंगल मे छिपा हुआ था।

पुलिस को आज उसके खरखरा बांध के पास छुपे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। छूरा पुलिस ने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में जैसे ही मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो भनक लगते ही आरोपी जंगल मे भाग गया। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खरखरा बांध में दबिश दी उस समय आरोपी आग पर मुर्गा भून रहा था। पुलिस की भनक लगते ही वह सबकुछ जंगल की और भाग खड़ा हुआ। जिसे बाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गरियाबंद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *