दुर्ग, 24 जनवरी 2026/ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने आज भिलाई सेक्टर-5 स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। श्री सिद्धी विनायक मंदिर आगमन पर मंदिर समिति द्वारा राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने श्री सिद्धी विनायक मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
