पाटन। कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में ” बसंत पंचमी ” का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। आज के इस त्यौहार को विद्या की देवी मां सरस्वती माता की पूजा आराधना कर मनाया जाता है हर साल की तरह इस वर्ष भी यह त्यौहार आज 23/01/2026 को मनाया गया, विद्यार्थी एवं शिक्षक पीले वस्त्र धारण कर विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुए तो मानो ऐसा लगा मानो सरसों के खेतों में खिले सरसों के पीले फूल, विद्यालय प्रांगण मां सरस्वती जी की जय कारे के साथ विद्यालय गुंज उठा।
इस कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती जी की पूजा कर शुरू हुआ। हमारे साल के प्राचार्य जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर माता के चरणों में फूल, श्रीफल, मिष्ठान समर्पित किए। फिर विद्यार्थी सरस्वती वंदना किए एवं विद्यार्थी ने कविता पाठ की इसी कड़ी में उपासना देवांगन के द्वारा विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व को साझा किया गया, तत्पश्चात दीदी ने विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण कीए। इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
