युवा संघर्षशील एवं प्रतिभा के धनी- अशोक साहू….

  • तेलीगुंडरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रानीतराई।ग्राम तेलीगुण्डरा इलेवन क्रिकेट क्लब एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया है।जिसका शुभारंभ के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू थे, अध्यक्षता जनपद सदस्य दिनेश साहू ने की, विशेष अतिथि हुलेश्वरी बीरेंद्र साहू सरपंच,दिनेश साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ,मनीष पटेल पूर्व सरपंच,प्राचार्य साहू मेडम,ओमप्रकाश साहू,अजय वर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किए।
मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने युवाओं को संघर्षशील एवं प्रतिभा की धनी होते है,खेल भावना से ओतप्रोत हो,ग्रामीण अंचल का नाम रोशन करे।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने खेल में हार जीत एक पहलू है जितने से ज्यादा अग्रेसिव ना हो और हारने से निराश भी ना हो,निरंतर प्रयास से सफलता आपकी कदम चूमेगी।
इस दौरान एम आर एफ हिरवानी, रॉकी, योगेश, महेश, सौरभ, देवशंकर,हितेश,ईश्वर,ओमकार,राहुल,भास्कर,कोमल,नेमेश,योगेन्द्र,दुर्गेश,प्रज्ञेश,रूपेन्द्र,चित्रांश,खोमेश (सुदामा),सत्यम,पंकज यादव,दीपक,नितिन,यश, शशि,युगल ठाकुर,लप्रेम, दुष्यंत,करण,युवराज, वाकेश,बाबा ठाकुर, मानसिंग आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *