- दुर्ग में कांग्रेस का अनोखा ‘मुसवा (चूहा) प्रदर्शन’, कलेक्टर कार्यालय तक निकली चूहों की बारात
दुर्ग।छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये मूल्य के धान को “चूहों द्वारा खा जाने” के भाजपा सरकार के दावे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को दुर्ग में अनोखा और प्रतीकात्मक “मुसवा (चूहा) प्रदर्शन” किया। यह प्रदर्शन राजीव भवन दुर्ग से कलेक्टर कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों, नारों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाला गया।
प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण “चूहा झांकी” रही, जिसमें चूहे के वेश में सजे कांग्रेस कार्यकर्ता नाचते-गाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। झांकी में चूहों के हाथों में धान दिखाया गया, जो इस बात का प्रतीक था कि भाजपा सरकार धान घोटाले की जिम्मेदारी चूहों पर डालकर अपनी विफलता और भ्रष्टाचार छिपाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चार चूहे प्रशासन को सौंपे, जिन पर छत्तीसगढ़ सरकार के 14 मंत्रियों के नाम अंकित थे। कांग्रेस का कहना था कि “धान चूहों ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के मंत्री ही खा गए हैं।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा,
“धान किसानों की मेहनत की कमाई है। ‘चूहा खा गया’ कहना भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने का बहाना है। सच्चाई यह है कि धान भाजपा सरकार और उसके मंत्रीगणों ने खा लिया है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जा रही है और टोकन व्यवस्था जानबूझकर सीमित रखी गई है, जिससे लगभग 20 प्रतिशत किसानों का धान खरीदा नहीं जा सकेगा। यह किसानों के खिलाफ पूर्व नियोजित साजिश है।
प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि यदि धान चूहे खा गए हैं तो गोदामों की सुरक्षा और जिम्मेदारी किसकी है। यह घोटाला केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान पर हमला है।
प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा, जिसमें करोड़ों रुपये के धान घोटाले की निष्पक्ष जांच। दोषी अधिकारियों व मंत्रियों पर कार्रवाई, किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदी टोकन लिमिट बढ़ाने तथा धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गई।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी और उग्र किया जाएगा।

मुसवा प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, जितेंद्र साहू, महापौर निर्मल कोसरे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, देवेंद्र देशमुख, मोहन साहू, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, कमलेश साहू, शिवकुमार वर्मा, देवेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र वर्मा, रिवेंद्र यादव, राकेश हिरवानी, राजीव गुप्ता, विक्रांत अग्रवाल, पुष्पा यादव, योगिता चंद्राकर, शमशीर कुरैशी, बैकुंठ महानंद, राजेंश्वर सोनकर, हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, घनश्याम साहू, महेंद्र साहू, पुनीत साहू, अमित ठाकुर, प्रताप चंद्राकर, विकास वर्मा, तोरण साहू, राजा घिघोड़े, भेष सोनकर, मनीष साहू, दिनेश वर्मा, मनीष यादव, संदीप निर्मलकर, प्रमोद राजपूत, विजय वर्मा, लेखराम साहू, कैलाश नाहटा, ओनी महिलांग, हीरा वर्मा, लक्ष्मी साहू, डिकेंद्र हिरवानी, प्रहलाद वर्मा, निरंजन राजपूत, मोहन साहू, सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चंद्राकर, रामप्यारी वर्मा, करीम खान, तौहीद ख़ान, राम सूर्यवंशी, अरुण वर्मा, सतीश धुरंधर, इंद्रजीत यादव, तरणदीप, आशीष वर्मा, डॉ. अशोक देशलहरा, जीत सिंह, पप्पू वर्मा, अभिषेक वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, विनोद सिंह, राजू यादव, परदेशी साहू, विजय यादव, मनीष बंजारे, शिवा साहू, नेहा पटेल, सूर्यकांत, मुरली कृष्णा, जगदीश वर्मा, उमेश बंजारे, धरम बर्रे, अभिषेक जांगड़े, अशोक आडिल, सागर मनीराम, मंजू यादव, जमुना, विनय साहू, शशि सिंह, अनिल देशमुख, जहीर अब्बास, झमीत गायकवाड, मुकुंद पारकर, तुलसी साहू, एवं अन्य कांग्रेसजन।
