पंदर में मनवा कुर्मी समाज का अधिवेशन 25 को, तैयारी में जूटा ग्राम इकाई के पदाधिकारी

रानीतराई /टिकेंद्र वर्मा

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का 80वां राज वार्षिक अधिवेशन का आयोजन इस वर्ष ग्राम पंदर के दानवीर स्वर्गीय केजा बाई वर्मा एवं शिक्षाविद प्राचार्य स्व दानीराम वर्मा स्मृति सभा स्थल पंदर(पाटन ) में 25 जनवरी को किया जा रहा हैं जिसकी तैयारी में ग्राम इकाई पंदर, गुजरा व मटिया के पदाधिकारी सहित पाटन राज के पदाधकारियों के द्वारा जोरो से किया जा रहा हैं.समाज के लोगो ने इस अधिवेशन के लिए अपने अपने स्तर पर तैयारी में जूते हुवे हैं। वही राज प्रधान युगल किशोर आडिल के द्वारा इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर समाज के लोगो को पुरजोर सहयोग की अपील किया जा रहा हैं।वही तैयारी को लेकर बैठको कि दौर चल रहा हैं।
राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने बताया कि मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज कि वार्षिक अधिवेशन की तैयारी में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, सामाजिक चेतना और विकास पर जोर दिया जा रहा है,वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना।सामाजिक बैठकों और कार्यक्रमों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करना।समाज के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर आम सभा में चर्चा करना कुल मिलाकर, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का अधिवेशन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रगति को बढ़ावा देने, एकता मजबूत करने और समाज को भविष्य के लिए तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।जिसकी तैयारी सामाजिक लोगो के द्वारा पुरजोर से किया जा रहा हैं।
ग्राम पंदर में आयोजित होने वाले अधिवेशन मे समस्त अतिथि जतिनिधि एवं समाज प्रमुखों के द्वारा समाज को सम्बोधित करते हुए समाज मे किस प्रकार परिवर्तन करना है इस पर अपनी बात रखेंगे। वहीं कार्यक्रम में किसी समाजिक विषय पर अपनी बात रखने के लिए खुला मंच भी प्रदान किया जाएगा जिसमें आम जनमानस एवं बुद्धिजीवी वर्ग भी अपनी बात रख सकते है।साथ ही निशुल्क चिकित्साशिविर का आयोजन किया जायेगा।
दो जोड़ो का विवाह होगा सम्पन्न —
इस अधिवेशन में दो जोड़े विवाह के बंधन में बधेंगे। वार्षिक अधिवेशन में कुछ वर्षो ने बंद परिणयोत्सव को फिर से पहल करते हुए शुरुवात किया जा रहा हैं जिसकी सभी तरफ प्रसंशा हो रही हैं इससे समाज के गरीब परिवारों को खर्चोली विवाह से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *