गुरुचरण सिंह होरा को ओलंपिक संघ के महासचिव बनाये जाने पर गरियाबंद स्पोर्ट क्लब ने दी बधाई

विक्रम कुमार नागेश….

गरियाबंद। शनिवार को ओलंपिक संघ छत्तीसगढ़ का चुनाव संपन्न संपन्न हुआ । भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा को निर्वाचित किया गया। गुरुचरण सिंह होरा को महासचिव पद पर चयनित होने पर गरियाबंद स्पोर्ट्स क्लब के तरफ़ से बधाई दी गई।

मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र देने हेतु संघ के प्रतिनिधि गण चुनाव अधिकारी गणपत लाल रिटायर डिस्टिक जज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास में प्रमाण पत्र सौंपा गया इसमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान गजराज पगारिया अखिल धाकड़ जीएस भामरा जीएस भामरा कोषाध्यक्ष साईं राम जाखड़ संजय मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाहन करने हेतु चुनाव अधिकारी गणपत लाल जी को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ राज्य में खेलों को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ी खेल को भी शामिल करने हेतु अनुरोध किया सभी उपस्थित व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का आभार माना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *