?रिपोर्टिंग विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद।विकासखंड मुख्यालय गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ खम्हारीपारा मे आदिवासी समुदाय के द्वारा हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। एक तीर, एक कमान, सारे आदिवासी एक समान। गगनभेदी नारों के साथ अपने पुरखों को नमन करते हुए सगा समाज जनों द्वारा कोविड-19 के चलते शासन प्रशासन के नियमों के आधार पर शांतिप्रिय तरीके से मनाया। सगा समाज जनों के द्वारा रात्रि में 9 दीपक जलाने का संकल्प भी लिए।जिसमे प्रमुख रूप से उत्तम कोमर्रा, रामाधार ठाकुर,किशोरध्रुव, उमेन्द्र कोमर्रा, प्रकाश कोमर्रा, उमेश दाऊ, देवेन्द ठाकुर, कृष्ण कुमार नाग, मानिक नागेश, राम लाल गढ़िया, प्रेम कुमार नेताम, झम्मन नेताम, नेपाल सोरी, भागसिंग कोमर्रा, बलिराम, भोला राम सोरी, बलिहार नेताम, हितेश ठाकुर और आदिवासी समाज के लोग उपस्तिथ थे।
