पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

पाटन,,,महिला बाल विकास विभाग, परियोजना पाटन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ हेतु आज दिनांक 19/1/26 से 24/1/25 तक चार बैच में -“पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण आरंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन की अध्यक्षता में तथा लालेश्वर साहू अध्यक्ष साहू समाज पाटन ,श्रीमती अन्नपूर्णा जी पार्षद नगर पंचायत पाटन के आतिथ्य में हुआ, सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण आरंभ किया गया।

उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य 0 माह से 3 वर्ष के शिशुओं में प्रारंभिक उद्दीपन एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करना एवं स्वास्थ्य पोषण के साथ खेल खेल मे बेहतर शिक्षा देना है । इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के क्षमता वर्धन किया जाएगा,जिससे 0 से 6 वर्ष के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत नींव का निर्माण किया जा सके।

इस कार्यक्रम में परियोजना पाटन की परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा, पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी, तिलोत्तमा मोटघरे, ममता साहू, उर्वशी देशलहरे, सुनीता पुसम, समता सिंग, मेघा मोहरिल, झरना दास, कंचन राठी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *