संजीव चौधरी के देवरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवरीबंगला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष संजीव चौधरी के नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ग्रह ग्राम पीनकापार पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होगा। पार्टी के निर्देश अनुसार क्षेत्र में कार्य करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि नए ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा तथा सभी के समन्वय से संगठन को आगे बढ़ाएंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष के अभिनंदन के अवसर पर जनपद सदस्य टीकमबाई निषाद, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, धनेश्वरी चौधरी, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर बरसन लाल निषाद, भूषण यदु, ढालसिंह ठाकुर, भूषण मारकंडे, हेमंत कोमा उपस्थित थे। संजीव चौधरी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, गिरीश चंद्राकर, ललित हिरवानी, सुनील गोलछा, जनपद के पूर्व अध्यक्ष जागृत सोनकर, भूपेश नायक, इंदरचंद बाफना, टेमन देशमुख, केजूराम सोनबोईर, माधव ठाकुर, जानकी साहू, मुकुंद रावटे, इंदरमन देशमुख, डिपीका देशलहरे, ऐनकुमार साहू, पुरुषोत्तम उर्वशा ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *