स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का

पाटन।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन में आगामी 21 जनवरी 2026, बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी जितेन्द्र वर्मा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के समस्त पार्षदगण भी शामिल होंगे।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *