जैन मुनि पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के सान्निध्य में पदयात्रा, सांसद विजय बघेल रहे साथ



पाटन। जैन समाज के महान संत पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का कल पाटन में विश्राम रहा। उनके पावन सान्निध्य से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय बना रहा। आज प्रातः पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पाटन से तरीघाट तक पदयात्रा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए। संत श्री का विहार शांति, संयम और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धर्मलाभ लिया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि
“पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज जैसे संतों का सान्निध्य समाज को अहिंसा, त्याग और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका विहार क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य है।”
उन्होंने आगे कहा कि संतों के विचार आज के समय में मानवता और सामाजिक समरसता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पदयात्रा में सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, लोकमनी चंद्राकर,सरपंच चंद्रिका साहू,बाबा वर्मा सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *