- मनवा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने महराज ज़ी का आशीर्वाद प्राप्त कऱ जनकल्याण के लिए लिया आशीर्वाद
पाटन। दिगंबर जैन परंपरा के प्रतिष्ठित संत परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का पाटन नगर में मंगल प्रवेश श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनवा कुर्मी समाज पाटन के राज प्रधान युगल आडिल ने पट्टाचार्य श्री के चरणों में उपस्थित होकर जनकल्याण, सामाजिक सद्भाव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज को जैन तत्वों का अत्यंत गहन चिंतनकर्ता माना जाता है। उनकी जिनवाणी सदैव कंठस्थ रहती है। उनके प्रवचन इतने सरल, सारगर्भित और स्यादवाद से परिपूर्ण होते हैं कि श्रोता सहज ही अष्टमूल गुणों से लेकर अणुव्रत एवं महाव्रत तक धारण करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
परम पूज्य पट्टाचार्य श्री को उनके गुरु आचार्य विराग सागर जी महाराज द्वारा पट्टाचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया गया था। वे अपनी विद्वत्ता, कठोर तपस्या और जैन धर्म के सिद्धांतों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संपूर्ण जैन समाज में विशेष सम्मान रखते हैं। उनके संघ में अनेक मुनि एवं ब्रह्मचारी सम्मिलित हैं, जो निरंतर धर्म-प्रभावना के कार्य में संलग्न हैं।
