जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा बैठक दो माह से लंबित

  • कांग्रेसी जनपद सदस्यों ने कहा पाटन में ट्रिपल इंजन की जनपद पंचायत फेंक रही है काला धुंआ

पाटन। जनपद पंचायत पाटन में पिछले कुछ महीनों से जनपद सदस्यों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार विगत दो माह से मासिक बैठक नहीं होने के कारण क्षेत्र के मूलभूत समस्या,धान खरीदी में अव्यवस्था,पीएचई,पीडब्लूडी,जल संसाधन,क्रेडा,खनिज विभाग को लेकर सदन में आवाज नहीं उठ पा रहा है।बताया जाता है कि जनपद सीईओ एवं जनपद अध्यक्ष के मनमुटाव के कारण बैठक आयोजित नहीं की जा रही है।कुछ जनपद सदस्य ने कहा कि जब तक को यहां जागेंद्र साहू सीईओ रहेंगे तब तक बैठक नहीं होने की जानकारी अध्यक्ष के द्वारा दी जा रही है।सी ई ओ के जाने के बाद सामान्य सभा बैठक आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्र के मूलभूत समस्या एवं विकास कार्यों पर ब्रेक लग चुका है पिछले दो माह के बैठकों का भी सही मूल्यांकन नहीं हो पा रही है सामान्य सभा के बैठक नहीं होने के कारण अधिकारियों में मनमर्जी चल रही है।क्षेत्र में कई माह से अधिकारी जल जीवन मिशन के द्वारा कार्यों का भी अभी तक अपूर्ण है हर बैठक में काम होने का हवाला देते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं है।क्षेत्र में धान खरीदी प्रारंभ हो से ही भारी अनियमितता एवं किसानों को आर्थिक क्षति उठाना पड़ रहा है किसानों को अपनी मेहनत का अन्न ना बेच पाने के कारण चिंतित,हताश,निराश है।जिससे किसानों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।सामान्य सभा के बैठक नहीं होने के कारण सभी विभागों की समीक्षा नहीं हो पाई है।कई सोसाइटी में अधिक तौल होने की जानकारी मिल रही है लेकिन अधिकारी एवं समिति के मिली भगत के कारण कुछ नहीं हो पा रहा है।झीट सोसायटी में 389 कट्टा धान का भी आज तक एफ आई आर,एवं जब्ती भी नहीं हो पाया है।परिवहन,टोकन में भी किसान एवं सोसायटी लाचार बैठे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पाटन जनपद पंचायत में हर बार कहीं ना कहीं बहाना लेकर बैठक आयोजित नहीं करते,कांग्रेसी जनपद सदस्यों में भारी नाराजगी देखी जा रही है वही सत्ता पक्ष के भी जनपद सदस्य कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।बताया जाता है कि निर्दलीय जनपद सदस्यों में अपने इस्तीफा देने की चर्चा जोरों से चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू,जवाहर वर्मा,जनपद सदस्य दिनेश साहू,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा,अजय साहू,उर्वशी वर्मा,दीपमाला जैन,आनंद बघेल ने भाजपा सरकार की ट्रिपल इंजन सरकार पर आरोप लगाते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने वाली सरकार बतलाया।

इस मामले में जनपद सीईओ ने कहा……

वहीं बैठक नहीं होने की बात को लेकर जनपद सीईओ जागेंद्र साहू ने कहा एसआईआर की सुनवाई चल रही है जो इस महीने की 21 जनवरी तक चलेगी जनपद अध्यक्ष द्वारा भी बैठक की सूचना नहीं मिली है। एसआईआर की सुनवाई पूरी होने के बाद बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *