हाईवा की चपेट में आने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत


पाटन। रानीतराई–भखारा मार्ग अंतर्गत ग्राम कौही में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका कुरूद निवासी मधु चंद्राकर शिक्षिका जो ग्राम बगौद में पदस्थ थीं। वे अपने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG05 AG 1468 से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थीं। इसी दौरान कौही के पास एक हाईवा ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *