विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो चीफ*
अमलीपदर-* यातायात नियमों में यह गाइडलाइन है कि कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें पर हेलमेट उपयोग नही करने वाले गम्भीर रूप से घायल हो जाते है ऐसे ही मामला शानिवार रात्रि लगभग 8 बजे भेजी पदर देवगुड़ा के पास हुआ जिसमें एक युवक परमेश्वर नायक उम्र 26 वर्ष देवभोग निष्ठा गुड़ा का निवासी बताया गया है बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे बाइक सवार युवक को सिर में और मुंह में गंभीर चोट आने की वजह से बेहोश हो गया , अमलीपदर 108 वाहन जो कि केस से वापस लौटते हुए टेक्नीशियन पंकज देवदास और पायलट हुमन साहू ने देखा कि एक व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ हैं और सिर से लगातार रक्त स्त्राव हो रहा था टेक्नीशियन ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्लड कन्ट्रोल किया और प्राथमिक उपचार के पश्चात नजदीकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर में भर्ती किया गया लेकिन युवक के गम्भीर स्थिति को देखते हुए एव बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया इस घटना के लिए घायल युवक के परिजन ने संजीवनी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया
