पाटन कालेज मे नए मतदाता जोड़ने के लिए कार्यशाला का आयोजन

मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है.. प्राचार्य डॉ.नंदा गुरवारा

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ.नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.नंदा गुरवारा द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात् उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रत्येक 5 वर्ष में निर्वाचन होता है निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार किया जाता है,मृतकों के नाम विलोपन और जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है। नए मतदाताओं का नाम जोड़कर उनको मताधिकार दिया जाता है। निर्वाचन में मतदाताओ की सहभागिता से हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है। मतदान करना हमारा अधिकार के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्य भी है।

कार्यक्रम प्रभारी राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडावी ने मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए कहा की नए मतदाता भारतीय शासन की मजबूती के आधार स्तम्भ है,शासन को स्थायित्व प्रदान करने में मतदाताओं का मतदान करना अति आवश्यक और अनिवार्य है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.एस.के. भारती ने फार्म-6 की जानकरी देते हुए बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नुककड़ नाटक, पोस्टर, आदि माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बी.एल.ओ पुनेश्वरी ठाकुर एवं कल्याणी वर्मा द्वारा नए मतदाताओं को भरे जाने वाले फार्म-6 का प्रदर्शन और वितरण किया गया और उपस्थित विद्यार्थियो में जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो गया है,उनका फार्म भरकर मतदाता सूची मे जोड़ने का कार्य किया गया और अन्य विद्यार्थियों को अपने संबधित बी.एल.ओ से सम्पर्क कर फ़ार्म-6भरने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बडी संख्या मे छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *