8 जनवरी को भव्य राजिम भक्तिन माता जयंती, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा जुटा तैयारियों में

  • पहली बार मनाई जाएगी राजिम जयंती, साहू समाज में उत्साह का माहौल

पाटन। राजिम भक्तिन माता की जयंती महोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 8 जनवरी को ग्राम देमार में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी के निर्देश पर परिक्षेत्र अंतर्गत सभी इकाइयों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अब तक 17 इकाइयों में बैठक सम्पन्न हो चुकी है।
गौरतलब है कि राजिम जयंती का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है, जिसे लेकर साहू समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की तैयारियों में परिक्षेत्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जयंती के दिन ग्राम देमार में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसके पश्चात पूजा-अर्चना, राजिम जयंती महोत्सव, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *