पुलिस का बड़ा खुलासा: 24 घंटे में देवरी हत्याकांड को सुलझाया, 11 आरोपी गिरफ्तार

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,

राजिम/ जिले के राजिम क्षेत्र अंतर्गत थाना ग्राम देवरी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई है, जो थाना राजिम का आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ मारपीट व चोरी के कुल 8 मामले और 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज थी।पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने 28 दिसंबर की रात करीब 11 बजे मृतक को घर से जबरन घसीटते हुए कोपरा से बोरसी रोड के किनारे ले जाकर लाठी-डंडा और पत्थर से हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 11 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तार आरोपीयो में :करण साहू, नोहर विश्वकर्मा, विमलेश साहू, थानचंद साहू, सुनील साहू, शिव साहू, गजेन्द्र साहू, लक्ष्मीचंद सतनामी, भुरू उर्फ ओमप्रकाश सतनामी, उमाशंकर यादव और अक्षय साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *