सेलूद में 31 दिसम्बर को भव्य शोभायात्रा के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का होगा पाठ – खेमलाल साहू

सेलूद/अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन पुनीत अवसर पर ग्राम सेलूद में 31 दिसम्बर को भव्य कलश यात्रा शोभायात्रा का कार्यक्रम आहूत किया गया है l ग्राम के राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर बजरंग चौक के मंदिर प्रांगण में सामूहिक आरती पूजा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा साथ ही महाप्रसादी का भी वितरण किया जाएगा l उक्त कार्यक्रम की भव्यता के लिए रोज सुबह सुबह प्रभातफेरी के माध्यम से गांव का वातावरण राममय किया जा रहा हैं l हर वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम सर्व समाज बढ़चढ़कर उपस्थिति प्रदान करते हैं l माता बहनों के द्वारा सिर अलर कलश धारण करके परिवार और ग्राम के सुख शांति, समृद्धि के लिए मंगलकामना करते है l प्रभातफेरी में ग्राम के पूर्व सरपंच खेमिन साहू, ग्राम प्रमुख सुरेंद्र बंछोर, रमेश देवांगन अध्यक्ष सेजेस, टामन लाल साहू प्राधिकृत सोसायटी, कृष्ण कुमार महामंत्री, महेश्वर बंछोर, अशोक यादव, जयन्त साहू, उमश सिन्हा, कौशल बनपेला, अनिल बनपेला, रोमन वैष्णव, दिनेश बरहरे, अमरचंद साहू, लाभचंद जैन, गेंदलाल बंछोर, नरोत्तम साहू, सीताराम यादव, नरसिंग देवांगन, लक्ष्मण वर्मा, ठाकुर राम साहू, मन्नू साहू, नरेश साहू, लोकनाथ साहू, कृष्णा साहू, प्रकाश साहू, ललिता वर्मा, पीताम्बरी साहू, ललिता बनपेला, सुनीता ठाकुर, भोज साहू, शैल साहू, अनिता देवांगन, मीणा कश्यप, रूखमणी सेन, राजेश्वरी साहू, आशा वर्मा, धारिणी जैन सहित ग्रामीणजन प्रतिदिन उपस्थिति रहते है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *