ग्राम पंचायत पंहडोर, औंधी तथा ग्राम परसदा में स्वास्थ्य मेला आयोजित

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में सेक्टर मेडिकल आफिसर भिलाई 3 डा शिखर अग्रवाल ओर बी ईटीओ व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम भिलाई 3 के सैय्यद असलम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पंहडोर ओर औंधी तथा ग्राम परसदा में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण की स्वास्थ्य की जांच कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया गया सैय्यद असलम ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के माध्यम से गैर संचारी रोग हाइपरटेंशन ब्लड प्रेशर और डायबिटीज स्तन कैंसर गर्भाशय कैंसर ओर मुख कैंसर तथा अन्य रोगो में चर्मरोग, आंखों की समस्या, पीड़ा ओर समान्य स्वास्थ्य के मरीजों को स्क्रीनिंग करके प्रारंभिक अवस्था में चिह्नित किया जा रहा ताकि समय रहते गंभीर रोगो की पहचान हायर सेंटर में करके उपचार प्रारंभ कर सुरक्षित किया जाए शिविर में बी पी शुगर के पुराने मरीजों को निशुल्क दवा वितरण किया गया वहीं सर्दी-जुकाम बुखार कफ ओर चर्मरोग संबंधित विकारों से पीड़ितों का उपचार निशुल्क किया गया कार्यक्रम में श्रीमती वेगु गवेल जितेन्द्र पटेल , नीना चक्रवर्ती, निवेश प्रधान संध्या वर्मा, देवेन्द्र राजपूत थानेशवरी साहू, राज विजय लक्ष्मी कु देवीला चंद्राकर श्रीमती लीलावती टंडन और मितानिन प्रेरकों ओर मितानिन साथियों का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *