राज्य स्तरीय ओपन योगासन प्रतियोगिता

दुर्ग में प्रथम राज्य स्तरी ओपन योगसन प्रतियोगिता स्वावलम्बी योगा एकेडमी गंजपारा दुर्ग में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमे खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में मर्रा से 2 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे जूनियर बालक 15 वर्ष आयु वर्ग में ट्रेडिशनल योगसन प्रतियोगिता में केशव सिंह गोल्ड मेडल और आर्टिस्टिक योग में भी गोल्ड मैडल प्राप्त किया अंतरा साहू सब जूनियर बालिका 10 वर्ष आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सिंगल में गोल्ड मेडल और ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया बच्चों ने सफलता का श्रेय अपने योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा को दिया। ग्राम मर्रा के बच्चों इस उपलब्धि पर डॉ दिनेश चंद्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी) योग गुरु तुलाराम वर्मा लाला राम वर्मा डॉ अनिता साहू भारत लाल ताम्रकार संतोस यादव खिलेन्द्र साहू ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *