पाटन। विकासखंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी में स्कूल में हरियाली बिखेरने के उद्देश्य को लेकर पौधरोपण किया गया। सरपंच रमा भारती ने पेड़ो की अंधाधुंध के कारण पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है। पर्यावरण की संरक्षण के लिये प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। मौके पर विरेन्द्र कुमार, शेषनारायण,लेखन शिवारे, पुरुषोत्तम ध्रुव, गोपेन्द्र वर्मा एवं शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
