अवैध शराब-गांजा पर दुर्ग पुलिस की तड़के कार्रवाई, तीन अनुविभागों में दबिश

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा अभियान के तहत तड़के विशेष कार्रवाई करते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध मादक पदार्थों के विक्रय-परिवहन, चाकू-हथियार से आतंक फैलाने वाले तत्वों तथा संदिग्ध व्यक्तियों-वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के तहत आज दिनांक 10/12/2025 को प्रातः 4:00 बजे से 8:00 बजे तक छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई।
राजपत्रित अधिकारियों एवं नगर पुलिस अधीक्षकों की निगरानी में विशेष पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

दबिश के दौरान थाना पुरानी भिलाई एवं जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने पुरैना स्टोर पारा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 78 पौव्वा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।

इसके अलावा दुर्ग अनुविभाग के अटल आवास कॉलोनी बोरसी तथा भिलाई नगर अनुविभाग के तालपुरी क्षेत्र में भी संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई।

दुर्ग पुलिस का यह अभियान जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा नागरिकों में सुरक्षा भावना बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *