मैनपुर ब्लॉक के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुर्वागुडी में छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया

रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। ब्लॉक के धुर्वागुडी ग्राम में शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुर्वागुडी में कोविड 19 के चलते सोसियल डिस्टेन्ट एवं मास्क लगा के सरस्वती साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को शि. स. अध्यछ श्री अमरसिह यादव ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामप्रसाद नेताम के द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। सरपंच रामप्रसाद नेताम ने बताया कि इस योजना के आने से छात्राओं को दूर दराज से स्कूल आने में होने वाली परेशानियां बहुत हद तक कम हो जाती है
इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है।
वहीं साइकिल पाने वाली छात्राओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। छात्राओं का कहना है कि इस योजना के वजह से शाला आने जाने में बहुत सहूलियत होती है पैदल आने जाने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस कार्यक्रम मे अमरसिह यादव शि.स. अध्यछ ,रामप्रसाद नेताम सरपंच ,रुपचन्द नेताम पुर्व सरपंच ,एम कोमर्रा प्राचार्य, विरेन्द्र बघेल प्रधान पाठक, लीना निषाद प्रधान पाठिका, राजेश यादव व्याख्यता, तरेश नागेश उप सरपंच , ठेलुराम पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *