स्वेच्छाचार के गोद में कभी भी सत्य का उदय नहीं होता-संत निरंजन

उतई।ग्राम पाऊवारा में आयोजित किए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चतुर्थ दिवस में भगवान ध्रुव चरित्र की कथा व्यासपीठ से बताया उत्तान पाद की पत्नि “सुरुचि सुनीति उत्तम – ध्रुव की आख्यान में प्रकाश डालते हुए महाराज जी ने कहा ध्रुव सत्य है सुरीचि अर्थात स्वेच्छाचारी कभी सत्य को नही प्राप्त कर सकता’ नीति पथ में चलकर कर ही साधक सिध्द बन जाता है। अनीतिपथ का सहारा लेने वाले कभी सुखी नही हो सकता।
स्वेच्छारी को अपने मन के भावनाओं के साथ जो रुचिकर लगे वही करता है पहले तो हर कार्य उत्तम लगता है बार में परिणाम बुरा होता है।


नीतिपथ का पथिक शाश्वत सुख की अनुभूति करते हुए आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत करता है।जीव ही उत्तान पाद है रुचि के वश में रहम कष्ट उठाता है और नीति के सहारे जी कर जीवन को सुन्दर बनाता है। शास्वत सुख नीति पथ में चलने वाले ही प्राप्त कर सकते हैं।
संत श्री निरंजन महाराज जी कथा में आगे बताया की संसार के भटके हुए जीवो को मधुवन में ले जाने वाले गुरु होते हैं। नारद जी के साथ ध्रुव जी का मिलने की कथा के माध्यम से भक्त और भगवान की महिमा का बखान किया।


उपासना से चित्त निर्मल होता है चित्त निर्मल होने पर ही ज्योति स्वरूप, प्रकाशरूप ईश्वर का दर्शन होता है। एक भक्त की आराधना सारे विश्व की आराधना बन जाती है। एक व्यक्ति के सत्कर्म का प्रभाव परिवार,समाज और विश्व पर पढ़ता है।
आध्यात्म की ओर झुकने वाले साधक पूरे संसार के लिए कल्याण की भावना रखता है। भक्त ध्रुव की आख्यान बच्चों को अवश्य सुनाना चाहिए ताकि आने वाला जीवन सुखमय हो और राष्हित में प्रत्येक व्यन्ति का कदम अग्रसर हो। अनन्त काल से जीव अपने स्वरूप के लिए ही विचरता है मनुष्य जीवन में ही ज्ञान, ध्यान, भक्ति संभव है।
इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, अध्यक्ष रजक कल्याण बोर्ड प्रहलाद रजक,पूर्व अध्यक्ष जिला महासमुंद रश्मि चन्द्रकार, भगवाताचार्य सुश्री गरिमा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य उषा बंजारे,पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा यादव,शेमसर कुरैशी, रूप नारायण शर्मा, टीका राम सेन,कैलाश नहाटा, झुमुक लाल साहू, रुपेश देशमुख सहित सैकड़ो श्रोता गण उपस्थित थे।आयोजन कर्ता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,मोखन साहू, पूरन साहू,जितेंद्र साहू, सरिता साहू, भूषण साहू, योगिता साहू, हर्ष साहू, केशर साहू, जनपद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद देशमुख, नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा,डिकेंद्र हिरवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर,राम कली यादव,जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य झमीत गायकवाड सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *