पाटन के अटारी से 3,भिलाई दुर्ग शहर से 16 कोरोना मरीज सहित आज 21 मरीज मिले

दुर्ग।जिला दुर्ग में दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। 5 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और शेष 16 मरीज भिलाई दुर्ग क्षेत्र से हैं।

चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर आजाद कोविड-19 केयर सेंटर 1, 2 एवं बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 21 मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें भिलाई 3 क्षेत्र से दो मरीज एक महिला एक पुरुष, भिलाई से एक पुरुष, शंकर नगर दुर्ग से एक महिला, खुर्सीपार क्षेत्र से एक पुरुष, एलआईजी भिलाई हाउसिंग बोर्ड से एक 55 वर्षीय वृद्ध, दुर्ग से एक युवक, सेक्टर  भिलाई से 60 वर्षीय वृद्ध, सेक्टर 9 भिलाई से 64 वर्षीय वृद्ध महिला, सेक्टर भिलाई से ही एक पुरुष ,पाटन क्षेत्र से अटारी में 3 मरीज मिले हैं। जिसमें दो युवक और एक 46 वर्षीय महिला शामिल है। होटल अमित इंटरनेशनल से दो पुरुष ,बाबा दीप सिंह नगर से एक पुरुष, ग्राम जोरा तराई दुर्ग से एक पुरुष ,ग्राम डूंडेरा से एक पुरुष, खुर्सीपार भिलाई से एक युवक संक्रमित पाया गया है।

नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड कोरोना के हॉटस्पॉट बन चुका है अभी तक यहां पर 22 कोरोना पाजेटिव मरीज मिल चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *