पत्नी के चरित्र पर शंका पर पत्नी से मारपीट के बाद शराब के साथ पी लिया जहर…

धमतरी। पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर पी लिया। साथ ही घर की बाइक,टीवी समेत सारे समान जला डाला और कीटनाशक पी लिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीती रात बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम नवागांव से यह मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण दाऊलाल साहू 60 वर्ष, अपनी पत्नी घुरवा बाई 55 वर्ष पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ा तो गुस्साये पति ने पत्नी से मारपीट की साथ ही घर की टीवी,बाइक,फर्नीचर व अन्य सामानों में मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दिया।  घटना की दहशत से पत्नी अपने रिश्तेदार के घर चली गई। फिर पति ने शराब के साथ कीटनाशक दवा पी लिया। पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल धमतरी लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। इधर इस संबंध में बिरेझर चौकी प्रभारी शांता लकड़ा ने बताया कि शंका को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था,जिसके चलते पति ने घर के सामानों को आग के हवाले कर दिया था और जहर भी पी लिया था,जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले में आगे कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *