बठेना स्कूल में बीईओ का औचक निरीक्षण, बच्चों के जवाब से हुए संतुष्ट

पाटन। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी.के. देवांगन ने शुक्रवार को बठेना स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणित, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से जुड़े प्रश्न बच्चों से पूछे। बच्चों द्वारा दिए गए संतोषप्रद उत्तरों की उन्होंने सराहना की।

श्री देवांगन ने संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बच्चों की समझ परखते हुए उन्हें जागरूक रहने की प्रेरणा दी। शिक्षक नरोत्तम साहू द्वारा संचालित स्मार्ट क्लास, टीएलएम के माध्यम से हो रही पढ़ाई तथा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा की तैयारी की उन्होंने प्रशंसा की।

स्कूल परिसर की शैक्षणिक वातावरण को और आकर्षक बनाने हेतु बीईओ ने दीवारों पर चार्ट व हैंगिंग टीएलएम लगाकर प्रिंट-रीच वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। गणित के ‘बोडमास’ नियम और अन्य गणितीय संक्रियाओं पर बच्चों से सवाल पूछे और उनके उत्तरों पर संतुष्टि जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *