76वाँ संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई रविशंकर विश्वविद्यालय में

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी परिषद्, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में प्रो. एम. एल. श्राफ सभागार, फार्मेसी संस्थान रायपुर में प्रो. सच्चिदानन्द शुक्ल, कुलपति, की अध्यक्षता में ‘76वाँ संविधान दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित जनसमूह द्वारा सामूहिक रूप से संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया।डाॅ. लक्ष्मण कुमार भारती, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अजाक्स, पवन कुमार नेताम, सचिव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, विनोद नागवंशी, महासचिव, सर्व आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ तथा आर. एन. ध्रुव, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, रायपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रो. एस. के. जाधव, जैवप्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बिरसा मुण्डा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में स्याही से अंकित शान्त क्रान्ति पर अपना विचार एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया जिसमें स्वतंत्रता के पूर्व तथा स्वतंत्रता के बाद की सामाजिक परिस्थिति का गंभीरता पूर्वक एवं सारगर्भित विचारों से समारोह को अवगत कराया।विशिष्ट अतिथियों ने भी विषय पर आधारित अपने विचार एवं संविधान प्रदत्त अधिकार एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। संविधान प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा तथा अनुसूचित क्षेत्रों के लिए पेशा कानून की प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत किया। साथ ही संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर भी जोर डाला गया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *