? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर समूह के माध्यम से किसान बाडी में उगा रहे है सब्जी की फसल , किसान व ग्रामीणों के जीवन स्तर में आऐगी बदलाव
मैनपुर।छत्तीसगढ सरकार के महत्वपूर्ण योजना नरवा,गरवा,घुरूवा और बाडी के तहत मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के तहसील मुख्यालय से 08 किलोमीटर दुर ग्राम बेहराडीह के किसानों व ग्रामीणों को बाडी योजना के तहत प्रोत्साहित करते हुए उन्हे समुह के माध्यम से सब्जी की खेती किसानी करने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, और यहा के ग्रामीण किसान बेहतर ढंग से इस योजना का लाभ लेते हुए अपने खेत व बाडियो में सब्जी की खेती किसान कर रहे है, और सब्जी की फसल उत्पादन होने वाली है ।

इस योजना का जायजा लेने गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह मैनपुर बेहराडीह पहुचे और बाडी योजना के तहत सब्जी फसल की खेती का जायजा लिया ग्रामीण किसानों से चर्चा किया और कृषि विभाग, उद्यामीय विभाग के साथ स्थानीय अधिकारियों को किसानों को प्रोत्साहित करने इस योजना का बेहतर लाभ दिलाने का निर्देश दिया इस दौरान गरियाबंद जिले के अन्य विकासखण्ड के जनपद पंचायत के सीईओं व अधिकारी भी पहुचे थे और उन्हे भी उनके विकासखण्ड क्षेत्र मंें इस योजना का लाभ किसानों को दिलाने का निर्देश दिया है इस मौके पर प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अंकिता सोम, सुधीर पंचभावे , मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर नरसिंह धु्रव सहित अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण किसान उपस्थित थे।
