भारत का संविधान ” पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

शासकीय नवीन रिसाली में राजनीतिविज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में ” भारत का संविधान ” पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य हमारे संविधान के प्रति विद्यार्थियों में जागरुकता लाना एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना है। क्विज़ प्रतियोगिता के लिए चार समूह बनाये गये:- बोध, न्याय, विधि और शक्ति। जिसमें प्रथम स्थान पर ‘विधि समूह’ (योगेश्वरी, रश्मिता, उपासना, निशा, लीशा) को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर ‘न्याय ग्रुप’ (माही, गौरव, दीपिका, दीपा, मोनिका) को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार तृतीय स्थान पर ‘बोध ग्रुप’ (सुजाता, आकांक्षा, सोनाली, संतोषी, जमुना) को प्राप्त हुआ। इस क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। यह ज्ञानवर्धक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उन्हे इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों में PPT प्रस्तुतिकरण करने का सुझाव दिया। इस प्रतियोगिता में जज के रूप में प्रो. नूतन देवांगन एवं डॉ. रीतू श्रीवास्तव थी। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. नागरत्ना गनवीर ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. वेदप्रकाश द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. निवेदिता मुखर्जी, डॉ. ममता, प्रो. सतीश गोटा, महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *