पाटन। दिनांक 19/11/25 को भोर गश्त के दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर आबकारी विभाग दुर्ग एवं थाना रानीतराई पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं धारण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई।
सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने त्वरित एवं विधिवत दबिश देते हुए ग्राम घोराडी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने हेतु तैयार किया गया करीब 5000 किलो महुआ लाहान जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया।
अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
