कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांग पर शासन ने जारी किया परामर्शदात्री समिति की बैठक का आदेश


रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्य सचिव विकास शील से भेंट कर परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने की मांग रखी थी। मुख्य सचिव ने इस संबंध में शासन स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया था।

फेडरेशन के पत्र के अनुसार शासन द्वारा परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत पहले संचालनालय स्तर पर परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत राज्य स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *