खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,
पांडुका/ अंचल के ग्राम पंचायत पोंड में बीते लगभग 6 माह से अवैध रेत डंपिंग कर चोरी करने का खेल चल रहे हैं प्रधानमंत्री आवास में रेत खपाने के नाम पर कुकदा ग्राम पंचायत के घाट से रेत ट्रैक्टरों के माध्यम से ढुलाई कराई जाती है और हाईवा पर जेसीबी से भरवा कर रायपुर में खपाया जा रहा है। पोंड ग्राम के अंतिम छोर में कुकदा पिकअप वियर जाने वाले मार्ग के पास यह डंपिंग का कार्य किया जाता है। इस खेल में पोंड ग्राम के कुछ लोगों की संलिप्त होना बताया जा रहा है।इस रेत चोरी के खेल कहीं ऐसा तो नहीं की जिला खनिज विभाग वा राजस्व विभाग की मिली भगत हो वहीं सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत कुगदा में ग्रामीण स्तर पर रेत की नीलामी की गई है

और वहां केवल ट्रैक्टर से रेत की ढुलाई करवाई जाती है।और डंप कर रोज लगभग सुबह शाम मिलकर 5 से 6 हाईवा गाड़ियों से रायपुर में ऊंची कीमत पर बेची जा रही है। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रेत चोरी कर रेत चोर मालामाल हो रहा है।खनिज संपदा की खुली लूट से शासन को राजस्व की हानि तो हो रही पर इन सब की किसे चिंता फिकर है।कुछ ग्रामीणों को पूछने पर बताया कि किसी व्यक्ति की निजी जमीन में डंप कर यह रेत चोरी का काम किया जा रहा है।खनिज को जब जानकारी मांगी गई की यह रेत डंप वैध है की अवैध तो इस बारे में
,,,,,, जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि पोंड में इस जगह पर रेत डंप स्वीकृत नहीं है । अगर रेत डंप कर बेची जा रही है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
