12 नवंबर को सिकल सेल मरीजों को मिलेगा प्रमाण पत्र

पाटन,,अटल मॉनिटरिंग पोर्टल द्वारा केंद्र स्तर पर तथा सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री छ ग शासन जिला स्तर किए गए समीक्षा तथा कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समस्त सिकलसेल  रोग ,(एस ए)वाले मरीजों को विशेष कैंप लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाने हेतु निर्देश किया गया है ।  

 डॉ बी कठौतिया बी एम ओ पाटन ने बताया कि सिकलसेल  SS मरीजों के प्रमाण पत्र बनाने हेतु दिनांक 12.11.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में किया जाना है।समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच से अनुरोध किया है छूटे हुए सिकल सेल एस एस मरीजों को भेजकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाए।इस शिविर हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिला के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाया गया है । डॉ बी कठौतिया द्वारा बी एम ओ पाटन द्वारा बी एल वर्मा को शिविर प्रभारी अधिकारी एवं चंद्रकांता साहू को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *