छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रानीतराई में कांग्रेसियों ने किया नमन

रानीतराई।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ने ग्राम रानीतराई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा अर्चना,माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए रजत महोत्सव में हम पुरोधाओं को नमन करते हैं।
25 वर्षों के सबसे सुनहरा अवसर भूपेश बघेल के कांग्रेस शासनकाल का रहा,उन्होंने हमारी लोक संस्कृति,परंपरा,आस्था को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।किसान,मजदूर,महिला,युवाओं सहित सभी वर्गों को सम्मान मिला।
ब्लॉक अध्यक्ष,निपानी सरपंच राजेश ठाकुर ने छत्तीसगढ़ महतारी के रजत महोत्सव में भाजपा के विष्णु देव सरकार को जमकर कोसते हुए पंचायतो को कौड़ी,कौड़ी का मोहताज बना दिया है।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित किए।साथ ही भाजपा सरकार के कुशासन का प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी को डुबाने का काम कर रही है।15 वे वित्त,मूलभूत की राशि सरकार को बने दो साल से अप्राप्त है,सरपंच सचिव बेहाल है।अवैध शराब बिक्री, रेत,मुरम अवैध खनन,जीएसटी से सोने,चांदी,डीजल,पेट्रोल, खाद्य पदार्थों में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए जीएसटी बचत उत्सव का ढिंढोरा पीटने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
इस दौरान राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि,सोहन जोशी जोन प्रभारी,देवकुमार निषाद,सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच,भेदप्रकाश वर्मा,राजा ठाकुर,सन्तोष पटेल,भोज रघुवंशी,अशोक कुमार,भविष्य जैन,होमेश साहू,प्रकाश साहू ,रविशंकर यादव,रमेश कुमार निर्मलकर,ठाकुर राम वर्मा,पंच राम यादव,भुनेश्वर निषाद आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *