खबर हेमंत तिवारी
राजिम- राजिम में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज़ 48 घंटे में सुलझा लिया है, पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार, मृतक की हत्या चंद उधार के पैसों के विवाद के चलते की गई थी, घटना 27 अक्टूबर की है, जब आरोपियों ने मिलकर मृतक की हत्या कर दी, मृतक दुर्गेश साहू और वीरेंद्र धीवर के बीच एक हजार उधार के रुपयों को लेकर विवाद शुरू हुआ, मृतक दुर्गेश ने पैसे वापस नहीं करने की बात कही जिस पर नशे में चूर आरोपी वीरेंद्र और उसके साथियों ने लात, मुक्के, इट, पत्थरों से मृतक पर जमकर हमला किया, और शव को पत्थर से बांधकर लोधीया तालाब में फेंक दिया था, ताकि साक्ष्य छिपाया जा सके,

दो दिनों बाद जब लोगों ने तालाब में लाश को तैरता देखा तो फौरन इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए इस दौरान मृतक के परिवार से पूछताछ में भी पुलिस को कई अहम सबूत मिले जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिस पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मर्ग कायम कर कोर्ट में पेश किया गया है, राजिम पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से हत्या का पर्दाफाश हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
