एक नवम्बर को राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ के शुभावसर पर छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों के लिए सातवें वेतनमान का पेंशन आदेश जारी करने की गुहार

रायपुर,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों के,,छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ,, के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव शिरीष त्रिवेदी एवं रविशंकर वि वि के कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों और छत्तीसगढ़ प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीयों की एक ही मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सातवें वेतनमान की स्वीकृति अगली कैबिनेट की बैठक में रख कर शीघ्र आदेश जारी करने की आग्रह करते हैं l

ज्ञातब्य हो कि हम वि वि के सेवानिवृत सीनियर सिटीजन कर्मचारीगण छत्तीसगढ़ शासन का हाथ मजबूत करते हुए जीवन भर वि वि और शासन के लिए ट्रीपल इंजन की सरकार बनाते हुए सरकार के साथ साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए सरकार के लिए काम करते हुए सेवानिवृत होते हैं l

इसलिए मुख्यमंत्री जी से हम सेवानिवृत सीनियर सिटीजन कर्मचारीगण मिल कर अपनी मांग रखना चाहते हैं मुख्यमंत्री जी से मुलाकात नहीं हो पा रही है उनकी ब्यस्तत्ता के चलते छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ही सप्ताह में कम से कम एक दिन मुख्यमंत्री जनदर्शन मुख्यमंत्री निवास में 6 नवम्बर 2025 गुरुवार से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पुन्ह प्रारम्भ किये जाने की मांग वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण करते हैं l*

ज्ञातब्य हो कि मुख्यमंत्री के साथ साथ उच्च शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री से विश्वविद्यालयीन सेवानिवृत कर्मचारीयों के पेंशन आदेश राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ ,,रजत जयंती के शुभावसर पर हमारी मांग / निवेदन है कि प्रदेश के सबसे पुराने रविशंकर वि वि से अलग हुए प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों के सभी सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीयों के पेंशन आदेश एक नवम्बर के पूर्व निकाले जाने की आग्रह करते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *