पाटन. एडवेंचर खो खो क्लब के तत्वाधान मे ग्राम झीट मे इन दिनो दिवाली खो खो चैंपियन्स लीग का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमे कुल 4 टीमों के मध्य लीग मैच खेला जायेगा, , दिवाली चैंपियन्स लीग का उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे किया गया जिसमे खिलाडियों के द्वारा बहुत ही आकर्षक रूप से मार्च पास्ट् ,पूजा अर्चना, करके शुरुआत किया गया ।
उद्घाटन के रूप मे प्रथम मैच एडवेंचर वॉरियर और एडवेंचर अटकेर के मध्य खेला गया जिसमे रोमांचक मैच मे एडवेंचर आटेकर के टीम 2 अंक से विजय रही, दूसरा मैच एडवेंचर हंटर और एडवेंचर फाइटर के मध्य खेला गया, रोमांचक मुकाबले मे एडवेंचर हंटर ने 1 अंक से विजयी हुए।
उद्घाटन समारोह मे अतिथि के रूप मे मोहन लाल साहू, पावन ठाकुर, राजेश्वर सिन्हा, सुनील ठाकुर, हेमंत पटेल, वीरसिंह खुटेल, पुरुषोत्तम सिन्हा, दुर्गेश साहू, एवम् सभी टीमो के फ्रेंचाइजी उपस्थित थे।
