रानीतराई क्षेत्र का मामला, पाँच आरोपी गिरफ्तार
पाटन। थाना रानीतराई क्षेत्र में घटित युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रेंगाकठौरा निवासी खूबीराम साहू ग्राम खर्रा की एक युवती से प्रेम करता था। वह मातर कार्यक्रम देखने ग्राम खर्रा आया हुआ था। इसी दौरान युवती के भाई सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर को अपने दोस्तों से इस संबंध की जानकारी मिली। आरोप है कि सौरभ ने अपने साथियों आशीष साहू, मनीष यादव, सन्नी ढीमर और आकाश भारती के साथ मिलकर खूबीराम पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मृतक के जीजा विजय साहू ने थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 105/2025, धारा 103, 190, 191(1)(2)(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आने पर आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई। टीम ने सभी पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी —1️⃣ सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर (23 वर्ष), ग्राम खर्रा2️⃣ आशीष साहू (19 वर्ष), ग्राम खर्रा3️⃣ मनीष यादव (22 वर्ष), ग्राम तेलीगुंडरा4️⃣ सन्नी ढीमर (19 वर्ष), ग्राम तेलीगुंडरा5️⃣ आकाश भारती (18 वर्ष), टिकरापारा, रायपुरपुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।
