भनसुली के वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण कुमार साहू का निधन

पाटन। ग्राम भनसुली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री कृष्ण कुमार साहू (उम्र 77 वर्ष) का आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

श्री साहू अपने सामाजिक कार्यों और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने जनपद सदस्य के रूप में कार्य करते हुए समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 11 बजे ग्राम भनसुली में सम्पन्न होगा। वे श्रीमती दुलारी साहू के पति, मुकेश साहू,मनीष साहू के पिताजी एवं अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग कमलेश साहू पूर्व उपसरपंच के बड़े पिताजी थे।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *