पीस ऑडिटोरियम में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व….

  • श्री महालक्ष्मी सामान वृहद हस्त अखूट खजाने  से संपन्न दाता बन  सर्व के प्रति भव शुभकामनाओं का वरदान दे…
  • घर के कोने के साथ मन के कोनो की भी सफाई आवश्यक…

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेक्टर 7 पीस ऑडिटोरियम में दीपों का पर्व दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। 

जिसमें भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को श्री महालक्ष्मी सामान वृहद हस्त से दाता बन सर्वे के प्रति अखूट खजाने से संपन्न भव शुभकामनाओं का वरदान देते हुए दिवाली मनाई। 

तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी दीदियों ने परम पिता परमात्मा शिव को भोग अर्पण कराया।

इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने “लो जी दिवाली आई है चारों ओर खुशियां छाई है” जैसे गीतों पर सुंदर भांगड़ा नृत्य करके उपस्थित सभा को उमंग उत्साह से भरपूर कर दिया।

दीपों से सजी विशाल रंगोली, लक्ष्मी नारायण का दरबार और हैप्पी दिवाली का प्रवेश द्वार, मेडिटेशन रूम की शांति सभी को आकर्षित कर रही है।

 सभी ने जिस प्रकार घर के कोने-कोने की सफाई की है इसी तरह मन में भी छुपे अवगुणों को भी सफाई करने के लिए एक मिनट गहन राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *