पाटन। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि —
“दीपों का यह पर्व हमारे जीवन से अंधकार मिटाकर आशा, उमंग और खुशहाली का प्रकाश फैलाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का दीपक जलता रहे।”
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाने का आह्वान किया।
कमलेश साहू ने कहा कि दीपावली हमें सिखाती है कि हम अपने समाज में प्रकाश, सकारात्मकता और एकता का संदेश फैलाएं।
