खबर हेमंत तिवारी,,,,,,
पांडुका( राजिम)/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांडुका मंडल के स्वयंसेवको ने विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में पथ संचलन किया। स्वयंसेवको ने पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ गणवेश में इस संचलन में भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सन 2025 में संघ के 100 वर्ष होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। अपने सात कार्यक्रमो में से एक व प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी पथ संचलन का आयोजन खण्ड छुरा के पांडुका मंडल में आयोजित हुआ। यह पथ संचलन पांडुका के गायत्री मंदिर से निकलकर गांधी चौक, बाजार चौक, आवास पारा , पैरी कॉलोनी चौक , बस स्टैंड, चारोधाम चौक से होते हुए पुनः गायत्री मंदिर परिसर में आकर रुका। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण महाराज सिरकट्टी आश्रम कुटेना थे, मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद भुनेश्वर साहू थे।

कार्यक्रम का आभार जिला संघ चालक प्रेमलाल साहू ने किया। गोवर्धन शरण व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लोग राजनीतिक दल मान लेते हैं, परंतु आरएसएस कोई राजनीतिक दल नही है, यह मां भारती की सेवा में गत 100 वर्षों से कार्य कर रहा है। यदि स्वयंसेवक नही होते तो आज भारत माँ के कई टुकड़े हो गए होते। उन्होंने स्वयंसेवको को सतत कार्य करने की शुभकामनाएं दी तथा अन्य सभी नागरिकों को संघ से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा दी। इसी तरह मुख्य वक्ता भुनेश्वर साहू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि बताई कि किस तरह भारत विभाजन के पहले 1925 से ही स्वयंसेवको ने राष्ट्रहित में अनेकों योगदान दिया। आज संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस शताब्दी वर्ष में निमित्त अपने 07 कार्यक्रम को 07 उत्सव के रूप में मना रहा है।

संघ ने इस शताब्दी वर्ष में सभी राष्ट्र के निवासियों को पंच परिवर्तन करने की सलाह दी है और इन पांच परिवर्तन के विषय को घर घर पहुचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने उदबोधन में पंच परिवर्तन विषय स्वदेशी , नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता तथा कुटुंब प्रबोधन के बारे में बताया। इस विजयादशमी पथ संचलन उत्सव में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक सनत पटेल, श्यामसुंदर साहू, हेमंत साहू, हरीश देवांगन, द्वारिका सिन्हा, छत्रपाल सिन्हा, अभिषेक चतुर्वेदी, टीकम साहू, वीरेन्द्र साहू, दीपक साहू, गौतम शर्मा, गोपाल साहू, कमलेश यादव, फनेन्द्र साहू , युवराज साहू आदि पांडुका मंडल के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
